फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गेहूं की फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवाएं किसान : उपायुक्त

गेहूं की फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवाएं किसान : उपायुक्त

Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवाएं किसान : उपायुक्त

विज्ञापन
गेहूं की फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवाएं किसान : उपायुक्त
उपायुक्त विवेक भाटिया की अध्यक्षता में निगरानी समिति की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवाना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी फसल बीमा योजना को सफल बनाने के लिए किसानों में सभी माध्यमों से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।
यह जानकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि गेहूं फसल की कुल बीमित राशि 30 हजार प्रति हेक्टेयर प्रीमियम 18 प्रतिशत निर्धारित की गई है। किसान द्वारा 1.5 प्रतिशत 450 प्रति हेक्टेयर 36 प्रति बीघा वहन की जाएगी तथा शेष राशि सरकारी द्वारा अनुदान के रूप में भरपाई करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाधित बुआईध्रोपण जोखिम की अवस्था में बीमाकृत क्षेत्र में कम वर्षा अथवा प्रतिकूल मौसमी दशाओं के कारण बुआईध्रोपण किया न होने एवं होने वाली हानि से सुरक्षा प्रदान करेगा। खड़ी फसल, बुआई से लेकर कटाई तक गैर बाधित जोखिमों तथा सूखे, लंबी शुष्क कृमि व रोग, बाढ़, जल भराव के तथा फसल कटाई के उपरांत होने वाले नुकसान में यह बीमा अनुदान ऐसी फसलों को काटे जाने से अधिकतम दो सप्ताह के लिए चक्रवात और चक्रवातीय वर्षा एवं गैर मौसमी वर्षा के मामले में दिया जाता है जिन्हें फसल कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ा जाता है और स्थानीयकृत आपदाएं की अवस्था में अधिसूचित क्षेत्र में पृथक कृषि भूमि को प्रभावित करने वाली ओला वृष्टि, भू-स्खलन और जलभराव के अभिचिहिन्त स्थानीयकृत जोखिमों से होने वाले नुकसान, क्षति की अवस्था में इस योजना के अंतर्गत गेहूं फसल व जोखिम जिनके कारण फसल का नुकसान होता है को आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ. डीएस पंत, उप निदेशक बागवानी डॉ. विनोद कुमार, डीआरओ देवी राम के अतिरिक्त संबंधित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed