फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रोपा गांव के सात परिवारा पर मौत बन खड़ा बिजली का खंभा

रोपा गांव के सात परिवारा पर मौत बन खड़ा बिजली का खंभा

Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
रोपा गांव के सात परिवारा पर मौत बन खड़ा बिजली का खंभा
खस्ताहाल बिजली के खंभे और तारों से लोग परेशान
विज्ञापन

रोपा गांव के सात परिवारों पर मौत बनकर खड़ा है बिजली का खंभा
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत फटोह के गांव रोपा में सात रिहायशी मकानों पर खस्ताहाल हो चुका बिजली का खंभा आफत बन कर खड़ा है। मकानों में रहने वाले लोगों को हर वक्त यही डर सताता रहता है कि पता नहीं कब यह बिजली का खंभा मकान पर आकर गिर जाए।
गांव के सुरेंद्र शर्मा, सुखराम, श्रीराम, सुरेश कुमार, पवन कुमार ने बताया कि लगभग 40 साल पहले गांव में बिजली आई थी और उसी समय के लगे बिजली के लकड़ी के खंभे आज जो सड़ गल चुके हैं उनके ऊपर से बिजली के सिंगल और थ्री फेस की तारें गुजर रही हैं। आज इन खस्ता हालत खंभों से विभाग जुगाड़ से बिजली घरों तक पहुंचा रहा है जिससे लोगों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

छिबर के रोपा गांव में खस्ता हालत और रिहायशी मकान पर कभी भी गिर सकने वाले खंभे के बारे में विभाग को 4 से 5 साल से बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कार्यालय कंदरौर में भी शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन बिजली बोर्ड इस मामले में गंभीर नहीं दिख रहा है और किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बोर्ड के उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया है कि हादसा होने से पहले ही खंभे को बदल दिया जाए ताकि किसी की भी हादसे में जान न जा सके। अगर खंभा गिरने से कोई हादसा हुआ तो विद्युत बोर्ड ही उसका जिम्मेवार होगा। उधर विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता अनिल सहगल ने बताया कि जल्द ही जैसे खंभे विभाग को मिलते हैं तो लकड़ी के खंभे को तुरंत बदल दिया जाएगा।
-----------------
....संजय शर्मा..खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed