{"_id":"5b573f7a4f1c1b19208b6896","slug":"31532444538-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से 15 वर्षीय नाबालिगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से 15 वर्षीय नाबालिगा की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से 15 साल की नाबालिगा की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में 23 जुलाई देर रात को 15 साल की नाबालिगा की अचानक तबीयत खराब होना शुरू हो गई। परिजन उसे रात को ही जिला अस्पताल ले आए। यहां पर नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई लेकिन 24 जुलाई को नाबालिगा ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है। जबकि शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घरवालों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिगा के जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।