{"_id":"5b3ce25f4f1c1b95288b499e","slug":"31530716767-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 40 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 40 युवाओं को मिला रोजगार
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। आईटीआई बिलासपुर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन 40 युवाओं को रोजगार दिया गया। जबकि रोजगार के लिए आयोजित साक्षात्कार में 200 युवाओं ने भाग लिया।
बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में जेसी बेंबफोर्ड एक्सेवेटर लिमिटेड कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया जिसमें जिला भर की विभिन्न आईटीआई के लगभग 200 युवाओं ने साक्षात्कार दिए लेकिन कंपनी के मानकों पर मात्र 40 युवा ही खरे उतर पाए जिन्हें कंपनी की ओर से ऑफर लेटर दिए गए हैं।
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के प्रधानाचार्य अजेश कुमार, जेसी बेंबफोर्ड एक्सेवेटर लिमिटेड के अमित त्यागी, ग्रुप इंस्ट्रक्टर तारा चंद धीमान, राकेश कुमार व अनूप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कंपनी समय-समय पर युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए साक्षात्कार आयोजित करती रहती है। वीरवार को भी अन्य कंपनी की ओर से आईटीआई परिसर में युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। कई कंपनियां युवाओं को प्रारंभिक स्टेज पर ही 10 हजार रुपये से लेकर 13500 तक का वेतन दे रही है। जो आने वाले समय में अनुभव और योग्यता के अनुसार बढ़ता रहेगा।