फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भाजपा ने बिलासपुर में आठ बूथों को किया सम्मानित

भाजपा ने बिलासपुर में आठ बूथों को किया सम्मानित

Mon, 05 Mar 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने बिलासपुर में आठ बूथों को किया सम्मानित
भाजपा के सम्मान सामरोह में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को सम्मानित करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में विधानसभा चुनावों में अपने बूथ से 75 फीसदी से अधिक वोट दिलाने वाले आठ बूथों के लिए भाजपा ने बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर बूथ कमेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें झंडूता विस क्षेत्र के 8 पोलिंग बूथ, अमरोहा, बलघाड़, झंडूता-1, झंडूता-2, रोहल, टिकरी, सलासीं, कोहिमा, सदर विधानसभा क्षेत्र के 2 पोलिंग बूथ देलग और ऊपरली भटेड़, घुमारवीं विस क्षेत्र के दो पोलिंग बूथ ठंडोड़ा और अमरपुर-2 को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को सम्मानित किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने को भी कहा गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम ने की। कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा संगठन मंत्री संजीव कटवाल और जिले से भाजपा के तीनों विधायक सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग व जीत राम कटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दे दी कि भाजपा गलत कार्यों को सहन नहीं करेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा संगठन मंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि गांवों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता कार्य और उपाय ढूंढें। उन्होंने कहा कि यदि गांव आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से पिछले चुनावों में अपनी जिम्मेवारी निभाई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के तीनों भाजपा विधायक बिलासपुर के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता और अनुशासन प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं ा विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि कुछ बूथों पर भाजपा काफी पीछे रही है। उन बूथों पर कार्यकर्ता और नेता मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चय ही भाजपा इन बूथों पर मजबूत होकर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed