{"_id":"61632db08ebc3e628f6cdb58","slug":"30-thousand-devotees-bow-down-their-heads-at-sri-nainadevi-temple-bilaspur-news-sml386736940","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी में 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी में 30 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
श्री नयना देवी में माता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम 6 बजे तक 30 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे और भक्तों के आने का सिलसिला जारी था।
रात तक मंदिर क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। इस बीच, तीसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 9 लाख 39 हजार 52 रुपये नकदी मिली। भक्तों ने मां के चरणों में 21 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 2 किलो 367 ग्राम चांदी भी भेंट की। विदेशी करेंसी में 100 रियाल का चढ़ावा भी श्रद्धालुओं ने चढ़ाया।
रविवार को श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया था। मां के दर्शनों के लिए उत्साहित श्रद्धालु घंटों में लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा मंदिर क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली व अन्य राज्यों से श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी विजय गौतम ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के लिए मंदिर प्रशासन ने पर्याप्त प्रबंध किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध व अवांछनीय तत्वों पर तीसरी आंख का पहरा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।