{"_id":"577d4cfd4f1c1b93477fa4ea","slug":"3-kv-sub-station-built-in-gsoad-says-ramlal-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गसौड़ में 6 करोड़ से बनेगा 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन : रामलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गसौड़ में 6 करोड़ से बनेगा 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन : रामलाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते हुए रामलाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला के गांव गसौड़ में स्वीकृत 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन के नर्माण पर 6 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। यह एलान राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने गसौड़ और सियोला में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान कही।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गसौड़ में स्थापित हैंडपंप की दो दिन के भीतर चालू कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल योजनाओं में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीनेशन करने और पेयजल जलग्रहण टैंकों पर ढक्कन लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंयाचत सायर डोबा के गांव करोट और जीपी रानीकोटला के गांव कोटला में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की पेयजल और बिजली से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर और विद्युत लाईनों के विस्तारीकरण और बदलने के लिए 65.70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
लोगों की विद्युत लो-वोल्टेज समस्या को हल करने के लिए गांव भटोली में 25 केवी बिजली ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए 5 लाख 62 हजार, जिनणूं के लिए 9 लाख 40 हजार, मारकंड के लिए 9.50 लाख और नालग के लिए 8.75 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। सभी बिजली ट्रांसफार्मर 25-25 केवी के स्थापित होंगे।
उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को बल्हीघाट के ज्यौरा में एक हैंडपंप लगाने के भी आदेश दिए हैं। इसके साथ ही टकरेहड़ा गांव के लिए सड़क निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द सर्वे करने सहित रानीकोटला में खराब बिजली के मीटरों को जल्द बदलने के भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 15 लाख रुपये व्यय कर लकड़ी के पुराने खराब विद्युत खंभों को बदला जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बरसात के मौसम के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आस-पास सफाई को तरजीह दें, ताकि विभिन्न प्रकार के जल जनित रोगों से बचा जा सके।
इस अवसर पर आईपीएच विभाग के एसडीओ रमन वशिष्ठ और विद्युत विभाग के एसडीओ सतपाल वर्मा सहित सरपाल ठाकुर, निर्मला देवी, वंदना देवी, महेंद्र सिंह, रीथू राम, माया देवी, राजकुमार कौशल, नंदलाल, कमल ठाकुर, सुमन ठाकुर, रमेश ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, पुष्पा देवी, हेमराज चौधरी, मुंशी राम, नरेंद्रा बलौरिया आदि भी उपस्थित रहे।