फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजाब सरकार के छठे पे कमीशन लागू न होने से प्रदेश कर्मचारियों से हो रहा अन्याय: इंद्र

पंजाब सरकार के छठे पे कमीशन लागू न होने से प्रदेश कर्मचारियों से हो रहा अन्याय: इंद्र

Sun, 27 Jan 2019 11:14 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार के छठे पे कमीशन लागू न होने से प्रदेश कर्मचारियों से हो रहा अन्याय: इंद्र
100 का नोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला बिलासपुर की बैठक जिला प्रधान इंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में परिधि गृह बिलासपुर में हुई। बैठक में पंजाब सरकार की ओर से राज्य वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2019 तक टालने का विरोध किया।
जिला प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से छठे वेतन आयोग को लागू न करने से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों से भी घोर अन्याय हो रहा है। ठाकुर ने बताया कि छठा वेतन आयोग कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से लागू होना था लेकिन हिमाचल प्रदेश में अपना वेतन आयोग न होने से कर्मचारियों को पंजाब सरकार की तरफ देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार का वेतन मान लागू किया जाए। प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों के वेतन भत्ते दिए जाएं। ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार का प्रदेश के कर्मचारियों के प्रति रवैया अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर ने बताया कि एक वर्ष में कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की तीन बैठकें हो जानी चाहिए थीं लेकिन सरकार ने अभी तक एनजीओ के चुनाव को टालने के प्रयास कर रही है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ माह फरवरी में जिला के विभिन्न खंडों में जगह-जगह बैठकें व विचार गोष्ठी सब कर्मचारियों की बोर्ड कारपोरेट को साथ लेकर की जाएगी जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली, अनुबंध पर नियुक्तियों को बंद करके नियमित नियुक्तियां करवाने के लिए कदम उठाया जाएगा।

बैठक में जिला महासचिव रवि शर्मा, अतिरिक्त महासचिव विनोद भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान धर्म सिंह, वित्त सचिव जगत पाल, प्रेस सचिव राजेश उपाध्याय, उपप्रधान रतन लाल ठाकुर, तिलक राज शर्मा, खंड घुमारवीं के प्रधान सुरेश चंदेल, झंडूता के प्रधान दिलबाग सिंह, घुमारवीं के मुख्य सलाहकार जगदेव चौहान, उपप्रधान संजीव शर्मा उपस्थित थे।
\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed