फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

Sun, 18 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक सम्मानित
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर का वार्षिक सम्मान समारोह पालिका क्लब बिलासपुर में हुआ। समारोह में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रधान आरएल शर्मा ने की। विधायक को हिमाचल टोपी, शॉल व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ विधायक सुभाष ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। पालिका क्लब के बन रहे वरिष्ठ नागरिक कक्ष के लिए विधायक सुभाष ठाकुर अपनी ओर से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने शहर की अन्य समस्याओं के हल के लिए भी सहयोग देने का वादा किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। 80 वर्ष की आयु पार कर चुके राम गोपाल डोगरा, रेलू राम, कृष्ण लाल, वीके गर्ग, एलआर शर्मा को सम्मानित किया गया। महिलाओं में सुमति कपिल, रजनी शर्मा, चंपावती, सत्या शर्मा, कृष्णा गुप्ता व गीता देवी को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान सुनील टाडू, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर, स्वयंसेवी कर्ण चंदेल, इंद्रेश शर्मा, रमेश चंद, पवन कुमार कटोच, सभा के संयुक्त सचिव बसंत राम वर्मा, डॉ. केएल गुप्ता को सम्मानित किया गया। खेल जगत से जुड़ी हस्तियों में कुश्ती के उदयीमान खिलाड़ी नवीन ठाकुर, राम कृष्ण, प्रीति ठाकुर, अजय ठाकुर व जगदीश ठाकुर को सम्मानित किया गया। हैंडबाल में शिवानी, ज्योति, शालिनी ठाकुर, हेमलता, मिताली, प्रियंका, दीपा, दीक्षा, अंजू व तन्वी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में सभा के महासचिव मस्त राम वर्मा, वित्त बाबू राम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान आरएल सांख्यान, उपप्रधान राज कुमार टाडू, मनमोहन भंडारी, वीएन शर्मा, राधेश्याम, एके सुहील, प्रेम लाल पराशर, देवी राम चौहान, डॉ. जेएन मिश्रा, जगन्नाथ, ओपी गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed