{"_id":"5a9d70a14f1c1b5e6e8b8a70","slug":"21520267425-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया विस्थापितों के साथ धोखा: बंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया विस्थापितों के साथ धोखा: बंबर
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया धोखा : बंबर
कहा-पिक एंड चूज की नीति को छोड़े प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। भाजपा ने भाखड़ा विस्थापितों ने साथ धोखाधड़ी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विस चुनावों में भाजपा पक्ष में वोट मांगते हुए कहा था कि भाखड़ा विस्थापितों के कब्जों को नियमित किया जाएगा। लेकिन, अब वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जो विस्थापितों के साथ धोखाधड़ी है। जबकि नड्डा और सदर विधायक का एक चहेता सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रहा है। सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भाखड़ा विस्थापितों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गत विस चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट मांगते हुए बिलासपुर में विस्थापितों के कब्जे नियमित करने का वायदा किया था, लेकिन प्रशासन ने अब गरीबों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एक तरफ प्रशासन गरीबों के खोखे उजाड़ कर कोर्ट में कागजों की लीपापोती करने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नड्डा और विधायक सुभाष ठाकुर का एक चहेता अवैध कब्जे करने में लगा है। डियारा सेक्टर में भी गैर विस्थापित परिवार ने सरकारी जमीन पर तीन मंजिला मकान बना लिया। ऐसी परिस्थिति में सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरों में आ चुकी है। बंबर ठाकुर ने कहा कि यूं लगता है कि सरकार की नीति भाखड़ा विस्थापितों के बारे में नहीं अपितु मात्र भाजपाइयों के पालन पोषण के लिए है। सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि पूर्व सरकार द्वारा विस्थापितों के लिए बनाई गई डेढ़ सौ वर्ग मीटर के कब्जों को नियमित करने की नीति को अमलीजामा क्यों नहीं पहनाया जा रहा? उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन पिक एंड चूज की नीति को छोड़ दे। अभी भी चल रहे अवैध कब्जों को रोके अन्यथा कांग्रेस पार्टी डीसी कार्यालय का घेराव करेगी।