फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग में हंगामा

एसीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग में हंगामा

Sat, 03 Feb 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
एसीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग में हंगामा
पूर्व अध्यक्ष ने संघ पर कर्मचारियों को न्याय दिलाने में विफल रहने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
एसीसी सीमेंट उद्योग कर्मचारी संघ इंटक के प्रधान चैन सिंह, उप प्रधान कांशीराम, महासचिव रमेश कुमार, सचिव रवि कुमार, एसीसी के मेन गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

गेट मीटिंग के शुरू होते ही कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान मस्त राम ठाकुर ने वर्तमान कार्यकारिणी पर आरोप लगाने से शुरू कर दिए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पूर्व प्रधान मस्तराम ने वर्तमान कार्यकारिणी पर कर्मचारियों को न्याय न दिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई महीनों बाद कार्यकारिणी को गेट मीटिंग करने का समय मिला। कार्यकारिणी में अगर दम है तो महा-सम्मेलन करवा के देखे।
विज्ञापन


गेट मीटिंग में वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि वर्तमान और पूर्व कार्यकारिणी ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद यूनियन प्रधान चैन सिंह और महासचिव रमेश चंद, संयुक्त सचिव रवि गौतम और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर वेतन संबंधी समझौते के बारे में कर्मचारियों को जानकारियां दी। कर्मचारियों की वेतन वृद्धि अप्रैल 18 से होनी है। उनके लिए ऑल इंडिया और सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार के मध्य समझौता होता है। जो पहले का समझौता है वह चार वर्षों के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी समय अवधि अप्रैल 2018 को समाप्त हो रही है। उसको रद्द करने के लिए सीएमए को निरस्त पत्र दिल्ली में जाकर ऑल इंडिया सीमेंट फेडरेशन के महासचिव देवराज सिंह के साथ यूनियन के प्रधान चैन सिंह व महसचिव रमेश कुमार द्वारा सीएमए को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही नया 39 मांगों को डिमांड चार्ट रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed