फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   215 corona positive found in Bilaspur on Monday

रेलवे प्रोजेक्ट धरोट से सात,सीएचसी हरलोग से लैब तकनीशियन संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
215 corona positive found in Bilaspur on Monday
बिलासपुर। जिले में सोमवार को रेलवे प्रोजेक्ट धरोट से सात, सीएचसी हरलोग में लैब तकनीशियन, पुलिस लाइन बिलासपुर, परिवहन निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों समेत 215 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला भर में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1649 कोरोना टेस्ट किए। रैपिड एंटीजन से 133 और आरटीपीसीआर से 68 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेलवे परियोजना धरोट से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी हरलोग से एक लैब तकनीशियन, पुलिस लाइन बिलासपुर से दो कर्मचारियों, पटवार खाना सुनहाणी से एक कर्मचारी, एचआरटीसी वर्कशॉप से एक, एसआरएल लैब बिलासपुर से एक, कैनरा बैंक बिलासपुर से एक, सीएचसी पंजगाईं से स्टाफ नर्स समेत 215 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएच बिलासपुर से 36, मार्कंडेय से 28, श्री नयनादेवी जी से 19, घुमारवीं से 34, झंडूता से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। जिला में अब 685 सक्रिय मामले हैं, इनमें 682 गृह संगरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed