फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एम्स की चारदीवारी का कार्य शुरू, 8 माह में पूरा होगा काम

एम्स की चारदीवारी का कार्य शुरू, 8 माह में पूरा होगा काम

Tue, 26 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
एम्स की चारदीवारी का कार्य शुरू, 8 माह में पूरा होगा काम
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के लिए बाउंड्री वॉल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। कंपनी को यह काम पूरा करने के लिए आठ महीने का समय दिया गया है। जबकि राजस्व विभाग एम्स की जमीन पर निशानदेही कर बुर्जियां लगाने का कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने भी 15 दिनों के अंदर बुर्जियां लगाने को कहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में एम्स का शिलान्यास किया था। एम्स 750 बिस्तरों का होगा। इसमें आयुष विभाग भी अलग से होगा। इसके अलावा संस्थान में 100 एमबीबीएस की सीटें और 60 सीटें बीएससी नर्सिंग की होंगी। इसके अलावा एम्स में कई स्पेशलिटी उपचार सेवा मुहैया रहेगी। शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स साइट का दौरा किया था और दावा किया था कि एम्स का कार्य 48 महीने में पूरा हो जाएगा। जबकि बाउंड्री बाल लगाने का कार्य एक साल में पूरा होगा। अब चहारदीवारी का कार्य पूरा होते ही अगले चरण का कार्य पूरा किया जाएगा। एचएससीसीएल के साइट इंजीनियर शिवम ठाकुर का कहना है कि निशानदेही के साथ लेआउट का कार्य चला हुआ है। ले आउट के तुरंत बाद दीवार का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एम्स बनने के बाद जहां प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा, वहीं आसपास के राज्यों के लोगों के लिए भी यहां आकर उपचार करवाना सुविधाजनक रहेगा। इसके अलावा संस्थान से हर साल सौ डॉक्टर भी तैयार होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed