फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हॉकी में सिटी क्लब बिलासपुर विजेता

हॉकी में सिटी क्लब बिलासपुर विजेता

Sun, 18 Mar 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हॉकी में सिटी क्लब बिलासपुर विजेता
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में रविवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरुष वर्ग में हैंडबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं, महिला वर्ग में
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता करवाई गई। उपायुक्त विवेक भाटिया ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बताया कि हॉकी के फाइनल मुकाबले में सिटी क्लब बिलासपुर 5-3 से विजेता रहा। स्पोर्ट्स होस्टल सुंदरनगर उपविजेता रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को उपायुक्त एवं मेला कमेटी अध्यक्ष विवेक भाटिया ने ट्रॉफी और 21 हजार नकद इनाम दिया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 15 हजार इनाम प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं कबड्डी मैच का शुभारंभ प्रोवेशन आईएएस राहुल ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में स्टेट होस्टल बिलासपुर ने हिम अकादमी बिलासपुर को 48-21 से हराया। कबड्डी के दूसरे मैच में सोलन ने ऊना को 38-16 से हराया।
विज्ञापन

श्याम लाल कौंडल ने बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में बिलासपुर ने कंदरौर को हराया। दूसरे मैच में मोरसिंघी ने कुहमझवाड़ को हराया। इसके साथ ही पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे मोरसिंघी ने बिलासपुर को हराया। महिला के फाइनल मैच में मोरसिंघी ने कुठेड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कबड्डी के तकनीकी अध्यक्ष कृष्ण लाल, स्पोर्ट्स समिति के सदस्य संजीव कुमार, बीआर चौधरी, विजय पाल चंदेल, भारतीय हॉकी संघ के संयुक्त सचिव सुंदरपाल दास, कोच अशोक कुमार, वाईआर शर्मा, नरेंद्र मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed