फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद

घुमारवी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद

Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
घुमारवी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद
घुमारवीं (बिलासपुर) विकास खंड घुमारवीं की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी तक बाल विकास परियोजना विभाग कार्यालय घुमारवीं में आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कौशल्या बंसल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लद्दा के आंगनबाड़ी लद्दा-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत हम्बोट के जंदोह एक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत भुलस्वय के बाड़ी भरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत लद्दा के हलवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत लैहरी सरेल के डूमैहर एक में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत कोट के कोट-1 में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत घुमारवीं के कुल्लारू में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत लद्दा के रणसल में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत कुह मुझवाड़ के लेंगड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के पद खाली हैं।
विज्ञापन

इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाली पदों के लिए 22 फरवरी तक इच्छुक महिलाएं सभी दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना विभाग कार्यालय घुमारवीं में आवेदन कर सकती हैं। महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और सहायिका की शिक्षा 8वीं पास होनी चाहिए। जिस आंगनबाड़ी केंद्र में पद खाली है, उम्मीदवार उस कार्य क्षेत्र के सर्वे में होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साक्षात्कार 23 फरवरी को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय घुमारवीं में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed