फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीएम से मिले पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल

सीएम से मिले पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल

Sat, 06 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सीएम से मिले पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल
बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। सरकार के करीब एक सप्ताह की अवधि में लिए गए फैसलों को ऐतिहासिक करार देते हुए उनकी सराहना की। रिखीराम कौंडल ने कहा कि जयराम ठाकुर न केवल युवा व जुझारू, बल्कि ईमानदार व कर्मठ नेता भी हैं। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से वह आम लोगों का दुख-दर्द आसानी से समझते हैं। इसके चलते जनता को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। सीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरे जोश व उत्साह से काम करना शुरू कर दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा 80 से घटाकर 70 वर्ष करना एक ऐतिहासिक फैसला है। इससे प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, वीआईपी कल्चर खत्म करने, सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए देने जैसे कई अन्य अहम फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed