{"_id":"5c4b3824bdec22102e65cbb9","slug":"191548433444-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहडवीं में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहडवीं में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक जेआर कटवाल ने नवाजे मेधावी छात्र
गेहडवीं स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहडवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य व्यास विंद्र और स्कूल के स्टाफ ने स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर छात्राओं ने बंदे मातरम् से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य व्यास बिंद्र ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों से मुख्य अतिथि, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों को अवगत करवाया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
मुख्य अतिथि ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों की प्राथमिक पाठशाला मां होती है। बच्चे मां की गोद से संस्कार सीखते हैं और शिक्षा के मंदिर में अध्यापक उनको तराश कर हीरा बनाते हैं। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 10 हजार रुपयेे अपनी निधि से देने की घोषणा की। वहीं, विज्ञान प्रयोगशाला के लिए भी पैसा मुहैया करवाने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने 5100 स्कूल प्रबंधन को देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।
इस मौके पर अंशुल भाटिया, आरती शर्मा, नैंसी, भारती चंदेल, मनीषा नड्डा, चंदेल, सारिका, महक, कनिक शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने पर पुरस्कार दिया गया। जबकि खेलों में रास्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले खिलाड़ियों में कृतिका चंदेल, नित्या, सलौनी, काजल ठाकुर, नैंसी, आशिका चंदेल, आरती चंदेल और वंदना को सम्मानित किया गया।