फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नशा माफियाओं के निशाने पर स्कूल और कॉलेजों के बच्चे : शालू

नशा माफियाओं के निशाने पर स्कूल और कॉलेजों के बच्चे : शालू

Sun, 26 Aug 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नशा माफियाओं के निशाने पर स्कूल और कॉलेजों के बच्चे : शालू
Drugs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सामाजिक कल्याणकारी संस्था रेनबो स्टार क्लब की ओर से बिलासपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान में नशे के खिलाफ ऑपरेशन मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान ईशान अख्तर ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मिसेज इंडिया (टूरिज्म वर्ल्ड वाईड) 2018 शालू ठाकुर ने शिरकत की। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त एसएचओ सदर भूपेंद्र चंदेल ने शिरकत की।
युवाओं को संबोधित करते हुए मिसेज इंडिया शालू ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर खोखली हो रही है। नशे का यह कारोबार प्रदेश के भीतर व बाहर दोनों ही तरफ से संचालित हो रहा है। चरस व अफीम जैसे नशे की फसल हिमाचल के भीतर तैयार हो रही है तो बाहरी राज्यों से सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। नशा माफियाओं के निशाने पर स्कूल व कॉलेज में पढ़ रहे बच्चे और नौजवान हैं। अब यह लड़कियों को बहला फुसला कर पहले नशे का सेवन करवा रहे हैं, फिर उन्हें मौत का सौदागर बनने के लिए विवश किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसलिए लड़कियों व लड़कों को एकजुट होकर नशे के नासूर जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अतिरिक्त एसएचओ सदर भूपेंद्र चंदेल ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के साथ मित्रतापूर्वक रहना चाहिए। नशा एक धीमा जहर है। आज नशे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। नशे का धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। संस्थान के प्रबंधक मनोहर शर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए भयंकर चुनौती है। क्लब के प्रधान ईशान अख्तर ने कहा कि पूरे प्रदेश को नशामुक्त बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। ऑपरेशन मुक्ति के तहत पूरे प्रदेश के एक लाख युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी बबिता वालिया, निर्मला राजपूत, प्रियंका शर्मा, अंजू राणा, पवन ठाकुर, विक्की राणा, मुकेश ठाकुर, नैना ठाकुर, शबाना, प्रियंका कुमारी, प्रतीक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed