फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब डीएफओ करेगा रोड़ अलाइनमेंट की जांच

अब डीएफओ करेगा रोड़ अलाइनमेंट की जांच

Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अब डीएफओ करेगा रोड़ अलाइनमेंट की जांच
अब डीएफओ करेगा रोड अलाइनमेंट की जांच
विज्ञापन

निशानदेही के बाद अब अलाइनमेंट की जांच के निर्देश
अरण्यपाल ने डीएफओ को जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन रोड अलाइनमेंट मामले की जांच अब डीएफओ करेंगे। इस मामले में हुई निशानदेही पर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने सवाल उठाए थे। समिति का आरोप है कि निशानदेही के दौरान यह साफ नहीं हो पाया कि सड़क का निर्माण रोड अलाइनमेंट के आधार पर हो रहा है या नहीं। इसके बाद अरण्यपाल ने डीएफओ बिलासपुर को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने शिकायत की थी कि फोरलेन निर्माण रोड अलाइनमेंट के आधार पर नहीं हो रहा है। इसके बाद वन विभाग ने इस संबंध में निशानदेही करवाई थी, लेकिन निशानदेही के दौरान भी यह बात साफ नहीं हो पाई की सड़क का निर्माण रोड अलाइनमेंट या भूमि अधिग्रहण प्लान में से किस आधार पर हो रहा है। वहीं, मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस संबंध में कोई रिकॉर्ड साथ लेकर नहीं आए थे। इसके बाद समिति ने अरण्यपाल को शिकायत की। इसके बाद अरण्यपाल के कार्यालय से डीएफओ बिलासपुर को पत्र संख्या डी-वी1-141(एम)/3553 के माध्यम से आदेश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच करें। इस संबंध में पूरी जांच करने के बाद रिपोर्ट की कॉपी शिकायतकर्ता के अलावा अरण्यपाल के कार्यालय को भी देनी होगी।
विज्ञापन

इधर, फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान राकेश कुमार, चिंता देवी, सीता राम और महा सचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि निशानदेही से साफ नहीं हो पाया था कि कार्य किस आधार पर हो रहा है। इसके बाद अरण्यपाल को शिकायत की थी। इस पर उन्होंने इस संबंध में छानबीन के आदेश डीएफओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed