{"_id":"5ad61f2d4f1c1b87098b4fc3","slug":"191523982125-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधोल पंचायत में साधारण अधिवेशन पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दधोल पंचायत में साधारण अधिवेशन पूर्ण
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दधोल पंचायत में ऑनलाइन होंगे कार्य
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के तहत आने वाली दधोल पंचायत में साधारण अधिवेशन ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ। इसमें करीब दो सौ लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा इन कार्यों को करने के लिए आम जनता की राय ली गई। ग्राम पंचायत के सचिव रेखा देवी ने बताया कि इसमें विशेष मुद्दा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन और अपंगता पेंशन का है। इसके बारे में चर्चा की जानी चाहिए। इस दौरान वर्षा जल संग्रहण, कच्चे और पक्के रास्ते, संपर्क सड़क की मरम्मत व निर्माण कार्य, डंगे, कूल्हों का निर्माण सहित कई कार्यों को मंजूरी दी गई। पंचायत प्रधान ने कहा कि लोगों के कहने पर इस पंचायत को आईआरडीपी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। उप प्रधान पुरुषोत्तम ने बताया कि पिछले कई महीनों से इस पंचायत में कोरम पूरा न होने से कई महत्वपूर्ण कार्यों पर विराम लग गया था मगर अब इस कोरम के पूरे होने से कई कार्यों को प्रगति मिलेगी। पंचायत सचिव ने बताया कि दधोल पंचायत अब ऑनलाइन हो चुकी है। अब लोग अपने घर में बैठ कर जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आईआरडीपी बीपीएल और अन्य कार्य भी पंचायत के माध्यम से लोगों का मिल जाएंगे।