{"_id":"5a05be254f1c1bce408b5da4","slug":"191510325797-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनर्वा स्कूल के बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनर्वा स्कूल के बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान हासिल करने के बाद मिनर्वा स्कूल के होनहार बच्चे अब सोलन में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। जानकारी देते हुए मिनर्वा सीसे स्कूल के प्रिंसिपल परवेश चंदेल ने बताया कि सोलन जिला के नौणी में स्थित वानिकी विश्वविद्यालय में आगामी 12 से 15 नवंबर तक होने वाली चिल्ड्रन कांग्रेस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा स्वच्छता विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
परवेश चंदेल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार करने में ग्रुप लीडर अमेया विक्रमा राजे और उनके चार सदस्यीय टीम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर तुलनात्मक दृष्टि पर शोध कर रही है। इससे जहां बच्चे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की गंदगी और स्वच्छता विषय पर कार्य कर रहे हैं। वहीं लोगों को इस बारे में बताकर स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चों ने घुमारवीं के कई गांवों का दौरा किया। शुक्रवार को घुमारवीं बाजार में जाकर स्वच्छता के बारे में जानकारी हासिल की और लोगों को भी जागरूक किया। चार सदस्यीय यह टीम शिक्षिका सिल्की भाटिया के मार्गदर्शन में काम कर रही है।