फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   183 patients examined and free medicines distributed at Ayurvedic camp.

Bilaspur News: आयुर्वेदिक शिविर में 183 मरीजों की जांच, निशुल्क दवाइयां बांटीं

Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
183 patients examined and free medicines distributed at Ayurvedic camp.
कंदरौर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत:
कंदरौर में आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग बिलासपुर की ओर से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंदरौर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 183 रोगियों का निरीक्षण और उपचार किया गया। जरूरतमंद मरीजों की खून की जांच भी की गई। इसके अलावा पंचकर्म की विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
शिविर में ग्राम पंचायत कंदरौर के प्रधान सुरेंद्र पाल और ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा के प्रधान राकेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से दोनों अतिथियों को औषधीय पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर के नेतृत्व और दिशा-निर्देशों में किया गया। इसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन कुमारी, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका एहितान, काय चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गुरमेल सिंह और चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विकास कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों से बचाव और उपचार संबंधी जानकारी भी दी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सपना कुमारी, बीडीसी सदस्य नरेश ठाकुर, कंदरौर पंचायत के उपप्रधान राजकुमार, वार्ड सदस्य यशवंत सिंह और स्वामी विवेकानंद स्कूल की संचालक नीना कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed