{"_id":"5c48aabebdec224c7f23be2f","slug":"181548266174-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर बिलासपुर में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर बिलासपुर में अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। प्रदेश में धीरे-धीरे पांव पसार रहा स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस बीमारी से लड़ने के लिए एक विशेष टीम तैयार कर दी है। इस टीम में चिकित्सक सहित स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहेंगे जो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विभाग का कहना है कि उन्होंने इस बीमारी को लेकर एक विशेष वार्ड भी तैयार किया है जिसको आईस्लयूशन वार्ड नाम दिया गया है। विभाग ने इस वार्ड में स्वाइन फ्लू बीमारी को लेकर सभी दवाइयां व अन्य जांच उपकरण भी रख दिए हैं ताकि उक्त पर समय विभाग को एक ही स्थान पर सब सुविधा मिल सके।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक स्वाइन फ्लू के मामले ऊना जिला में अधिक सामने आए हैं। विभाग का कहना है कि ऊना और बिलासपुर जिला साथ लगते क्षेत्र हैं, क्योंकि ऊना और बिलासपुर का तापमान एक तरह ही होता है। इसके चलते विभाग को भय है कि बिलासपुर जिला में भी स्वाइन फ्लू फैल सकता है। उल्लेखनीय है कि 2018 सत्र में बिलासपुर जिला में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आया था जिसमें एक महिला की मृत्यु भी हो चुकी है।
विज्ञापन
इनसेट...
स्वाइन फ्लू के लक्षण--
स्वाइन फ्लू के लक्षण नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ कोल्ड, लगातार खांसी मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना इत्यादि फ्लू के लक्षण हैं।
इनसेट...
विशेष वार्ड किया है तैयार
स्वाइन फ्लू बीमारी को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने एक आईस्लयूशन वार्ड भी तैयार कर दिया है।
राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक बिलासपुर