फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पहाड़ी से चट्टानें गिरीं, नयना देवी सड़क 4 घंटे बंद

पहाड़ी से चट्टानें गिरीं, नयना देवी सड़क 4 घंटे बंद

Mon, 06 Aug 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से चट्टानें गिरीं, नयना देवी सड़क 4 घंटे बंद
rain shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत कैंचीमोड़-नयनादेवी सड़क मार्ग पर जनाली के समीप पहाड़ी से चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा गिरने से सोमवार को करीब 4 घंटे तक यातायात बंद रहा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैंचीमोड़-नयनादेवी मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे कैंचीमोड़-नयनादेवी सड़क मार्ग पर जनाली के समीप पहाड़ी से चट्टानें व मलबा सड़क पर गिरने से दोनों तरफ को आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। सूचना मिलने पर तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट ने जेसीबी व लेबर मौके पर भेजी।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से नयनादेवी से बिलासपुर रूट पर आने वाली तथा स्वारघाट से नयनादेवी जाने वाली करीब आधा दर्जन बसों की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। वहीं जाम में फंसने से ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगों व स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त समस्या पर लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता दीपक सुरेहली ने पुष्टि करते हुए बताया कि जेसीबी व लेबर के माध्यम से दोपहर बाद करीब 1 बजे सड़क मार्ग बहाल करवा दिया है। उन्होंने बताया की ल्हासा गिरने से करीब चार घंटे तक सड़क मार्ग बंद रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed