फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नौणी पंचायत के मंडी गांव के जगल में शरारती तत्व ने लगाई आग

नौणी पंचायत के मंडी गांव के जगल में शरारती तत्व ने लगाई आग

Tue, 17 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
नौणी पंचायत के मंडी गांव के जगल में शरारती तत्व ने लगाई आग
मंडी के जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग
विज्ञापन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा से गांव मंडी को जाने वाले रास्ते पर किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी, जो गांव नौणी की ओर तेजी से भड़क रही है। आग को देख युवा मंडल के पूर्व प्रधान रमेश चंद ने अग्निशमन विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद मिश्रा एवं दमकल विभाग का दल गांव मंडी मानवा के लिए रवाना हुआ। लेकिन जहां पर आग लगी थी वहां पर अग्निशमन वाहन ले जाना मुश्किल था। इससे युवा मंडल के पूर्व प्रधान रमेश चंद और अग्निशमन विभाग का दल उस जगह पर पैदल रवाना हुए और उन्होंने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग तथा युवा मंडल आग पर काबू नहीं पाते तो मौके पर आग से भारी नुकसान हो जाता। युवा मंडल के पूर्व प्रधान ने कहा कि किसी शरारतीतत्व ने आग लगा दी और आग लगाने के बाद वह वहां से भाग गया। आग लगाने वाले शरारती तत्व का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed