{"_id":"5ad61f324f1c1b61098b4fec","slug":"181523982130-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरसिंघी नलवाड़ी मेले में होगा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरसिंघी नलवाड़ी मेले में होगा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलवाड़ी मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिलासपुर। नलवाड़ी मेला कमेटी मोरसिंघी ने मेले को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक कमेटी प्रधान अच्छर पाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस बार मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जो शाम चार से आठ बजे तक चलेगी।
21 अप्रैल को हिमाचल के लोकप्रिय पहाड़ी गायक धीरज शर्मा धमाल मचाएंगे। जबकि, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में चंबा के मशहूर कलाकार काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले का शुभारंभ सदर के विधायक सुभाष ठाकुर बैल पूजन एवं खूंटा गाड़ कर मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में महिला मंडल की ओर से कुर्सी दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता एवं पशु प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहेंगी जो 23 अप्रैल को होंगी। कमेटी प्रधान राहुल चौहान ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे 21 अप्रैल से पहले अपना पंजीकरण पंचायत घर मोरसिंघी में करवाएं। बाद में आने वाली टीमों को इसमें एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रधान ने बताया कि दिन में स्कूल के बच्चों, महिला मंडल तथा स्थानीय लोगों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम चार से आठ बजे तक सांस्कृतिक संध्या में उन्हें मुख्य अतिथि इनाम देंगे। बैठक में डीडीसी शर्मा, भगवान शर्मा, कृष्ण राम, सीता राम सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।