{"_id":"5a07135f4f1c1b68678bae3e","slug":"181510413151-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलगीधर गुरूद्वारा में 20 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलगीधर गुरूद्वारा में 20 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। व्यास रक्तदाता समिति बिलासपुर की ओर से श्री कलगीधर गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभांरभ केशगढ़ साहिब आनंदपुर के असिस्टेंट मैनेजर भूपेंद्र सिंह और सरकार लखविंद्र सिंह ने किया। जिन्हें समिति के पदाधिकारियों ने शॉल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर 111 बार रक्तदान कर चुके सुशील पुंडीर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल से आई विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
इसमें डॉ. भूपेंद्र शर्मा, भावना ठाकुर, कमल मेहता, मनोज, सुरेश, ऋषि व श्याम आदि शामिल रहे। मुख्यातिथि भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके लिए प्रत्येक इंसान को आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। शिविर में रक्तदान करने वालों को समिति की ओर से स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यास रक्तदाता समिति के संस्थापक कमलेंद्र कश्यप, प्रधान कर्ण चंदेल, सुरेंद्र गुप्ता, नवीन वर्मा, सुरेंद्र नड्डा, शैलेंद्र बख्शी, लोकेश, केसर शर्मा, निशु शर्मा, नरेश टंडन, अंकुश ठाकुर, निशांत कपूर, गोल्डी ठाकुर, काजल कौशल, कुसुम शर्मा, रंजना, पल्लवी शर्मा, कपिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।