{"_id":"5a07135c4f1c1bee688baa10","slug":"181510413148-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की हालत नहीं सुधरी तो करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की हालत नहीं सुधरी तो करेंगे घेराव
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। सामाजिक संस्था ग्लोबल ज्यूरिस्ट ने नौणी ब्रह्मपुखर सड़क की हालत सुधारने की एनएच अथॉरिटी से मांग की है। संस्थान के सदस्यों ने साफ किया कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे एनएच कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
संस्था के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय नड्डा, जिला सचिव अजय सहगल, सह सचिव अवतार सिंह, मुख्य सलाहकार होशियार सिंह और प्रेस सचिव अतुल सांख्यान ने कहा कि नौणी ब्रह्मपुखर सड़क की खस्ताहाल है।
जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि ठेकेदार को टेंडर देकर नौणी-ब्रह्मपुखर सड़क में सोलिंग की जा रही है। इसका कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। हालत ऐसी है कि कोई उपयुक्त मशीनें भी उपयोग में नहीं लाई जा रही हैं। जबकि बिलासपुर से शिमला जाने वाली इस सड़क में हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके बाद भी इस सड़क की दयनीय हालत को लेकर कोई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
सड़क पर किए गए आधे अधूरे कार्यों और गड्ढों की वजह से धूल मिट्टी उड़ रही है। इससे पैदल चलने वाले आमजनों और ग्रामीणों को भी परेशानी पेश आ रही है। सड़क को चौड़ा करने का कार्य काफी धीमी गति से चला हुआ है। संस्था ने मांग की है कि मामले की जांच की जाए कि आखिर इतनी मंद गति से काम क्यों हो रहा है। संस्था ने एचएच विभाग को चेताया है कि अगर सात दिन के अंदर सड़क का सुधार नहीं हुआ तो वे एनएच के कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।