फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर पहुंची 553 वीवीपैट मशीनें

बिलासपुर पहुंची 553 वीवीपैट मशीनें

Tue, 19 Mar 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंची 553 वीवीपैट मशीनें

विज्ञापन
बिलासपुर पहुंची 553 वीवीपैट मशीनें
चुनावों से 21 दिन पहले सब-डिविजन पर भेजी जाएंगी
28 फरवरी तक जिला में जुड़े चुके हैं 3041 नए मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोकसभा चुनावों के लिए बिलासपुर में चुनाव आयोग के पास ईवीएम मशीनें पहुंच चुकी हैं। सभी मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है। चुनावों से 21 दिन पहले सभी मशीनें सब-डिविजन स्तर पर रवाना हो जाएंगी, जिसके बाद वहां से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर मशीनें लेकर रवाना हो जाएंगी।
बेलट यूनिट की 561 मशीनें, सीयू की 547 मशीनें, वीवीपैट की 553 मशीनें बिलासपुर में चुनावों के दौरान प्रयोग में लाई जाएंगी। सभी मशीनों को बिलासपुर में तैयार किए गए एक खास स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जबकि 29 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। वहीं चुनाव अधिकारियों की मानें तो नए मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य 20 अप्रैल तक किया जाना है ताकि जो भी नए मतदाता छूट चुके हैं वह लोकसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग कर सकें। इसके अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव से संबंधित अपने आगामी कार्यों को भी अंजाम देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी का कहना है कि चुनाव के लिए ईवीएम सहित वीवीपैट मशीनें बिलासपुर पहुंच चुकी हैं जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया है जहां पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
वीवीपैट मशीन से देख सकेंगे किसे डाला मत
चुनावों में अपने मत का प्रयोग करने के बाद मतदाता वीवीपैट मशीन में यह भी देख सकेंगे कि जिन्हें उन्होंने मत डाला है मत उन्हें ही गया है या नहीं, 10 सेकेंड के लिए वीवीपैट की स्क्रीन पर एक पर्ची दिखेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि जिसे मत दिया है उसे ही डला है या नहीं। इसके बाद यह पर्ची मशीन में लगे ड्रॉप बॉक्स में चली जाएगी जिसके बाद चुनाव आयोग इन्हें अपने पास सुरक्षित रख लेगा।

इनसेट...
28 फरवरी तक जिला में बढ़े 3041 मतदाता
28 फरवरी तक जिला में 3041 मतदाता बढ़े हुए हैं। अभी तक जिला में 302563 मतदाता हैं जो लोकसभा चुनावों में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसमें से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पुरुष 37132 और महिला 36087 मतदाता हैं। जबकि घुमारवीं में पुरुष 40844 तथा महिलाएं 41608 मतदाता हैं, बिलासपुर विस क्षेत्र में 39139 पुरुष, जबकि 38837 महिला मतदाता हैं। श्रीनयना देवी विस क्षेत्र में 35517 पुरुष व 33399 महिला मतदाता हैं। पूरे जिले में पुरुष 152632 व महिला 149931 मतदाता हैं।
------------------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed