{"_id":"5c4ded06bdec22121f03005b","slug":"171548610822-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के रहमत अली ने जीता शाहतलाई का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के रहमत अली ने जीता शाहतलाई का दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। लखदाता पीर छिंज कमेटी तलाई की ओर से शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चंबा के रहमत अली ने जीत दर्ज की। बड़ी माली में पहले सेमीफाइनल में मेजर डेरा बाबा नानक को रहमत अली ने जबरदस्त पटकनी देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल के दौरान रोमांचक मुकाबले में नेकी जालंधर पहलवान ने हैप्पी डूमछेड़ी हरियाणा को हराकर अपनी जीत हासिल की। बड़ी माली के फाइनल में रहमत अली जिला चंबा और नेकी जालंधर के बीच कड़ा मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला। जब हार और जीत का कोई फैसला पहलवान ना कर सके तो मजबूरन टास से फाइनल का खिताब चंबा रहमत अली के नाम रहा। दूसरी ओर छोटी माली में बबलू होशियारपुर ने हार्दिक हरियाणा के पहलवान को हराकर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम किया।
लखदाता पीर कमेटी की ओर से विजेता और उप-विजेता पहलवानों को नकद राशि नाम देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत शाहतलाई के गुरुनाझाड़ी मंदिर के नजदीक सैकड़ों लोगों ने हुई दंगल प्रतियोगिता के दौरान कुश्तियों का आनंद उठाया। बड़ी माली विजेता खिलाड़ियों को 31 हजार जबकि छोटी माली खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये नकद राशि वितरित की जिसमें बड़ी माली के विजेता रहमत अली को 16 हजार, जबकि उपविजेता नेकी जालंधर को 15 हजार रुपये, छोटी माली विजेता बबलू होशियारपुर को 11 हजार रुपये, जबकि हार्दिक हरियाणा उप विजेता पहलवान को 10 हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
वहीं कमेटी की ओर से विशेष रूप से फाइनल के विजेता पहलवानों को गुर्ज भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रतन चंद चौधरी, बृजलाल, बलदेव स्याल, विजय चौधरी, पवन कुमार, राजकुमार चौधरी, नंदलाल इत्यादि कई व्यक्ति मौजूद रहे।