फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रोष रैली

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रोष रैली

Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रोष रैली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बिलासपुर में रोष रैली निकाली। इस दौरान समिति ने युद्ध स्मारक से लेकर गुरुद्वारा चौक तक रैली का आयोजन किया। कैंडल मार्च करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। पुतले को घसीटते हुए ले जाया गया, जबकि इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इससे पहले समिति ने युद्ध स्मारक में श्रीनगर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी।
रैली को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि पाकिस्तान 1965, 1971 और 1999 के युद्धों को शायद भूल गया है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि दम है तो वह आरपार की लड़ाई करके दिखाए। पाक प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वाले गद्दार नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाए और इन्हें हिरासत में लिया जाए। पुलिस और सेना को पत्थरबाजों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन

सूबेदार प्रकाश चंद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह श्रीनगर से आए हुए लोगों को सात दिन के भीतर वापस कश्मीर भेजे ताकि हिमाचल में कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इसके बाद युद्ध स्मारक से कैंडल मार्च करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। पूरा शहर शहीद जवान अमर रहे के नारों से गुंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैप्टन योगेंद्र पाल, सेना मेडल अमरनाथ धीमान, जोगेंद्र सेन, रणजीत सिंह, धनीराम, सीताराम, शालिग्राम, निक्काराम, हंसराज, सोम प्रकाश, बुद्धि सिंह, बलदेव शर्मा, प्रेम शर्मा, जीतराम, इंद्र सिंह, सरबजीत, जगजीत, जगननाथ, राज कुमार, हवलदार लच्छुराम, शिव सिंह, देशराज, ओंकार सिंह, जीतराम, रक्षा देवी, शीला देवी सहित अन्य कई उपस्थित थे।
----------------------------
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed