फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में दी वितीय सारक्षता शिविर की जानकारी

बरमाणा में दी वितीय सारक्षता शिविर की जानकारी

Fri, 25 Jan 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में दी वितीय सारक्षता शिविर की जानकारी
बरमाणा में दी वित्तीय सारक्षता की जानकारी
विज्ञापन

शिविर में लोगों को समझाया मोबाइल गाड़ी का उद्देश्य
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बरमाणा की ओर से वित्तीय साक्षरता केंद्र घुमारवीं के सौजन्य से बरमाणा और भटेड़ में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस वित्तीय साक्षरता शिविर का शुभारंभ वित्तीय साक्षरता समन्वयक राजेंद्र ठाकुर ने किया।
शिविर में राज्य सहकारी बैंक की मोबाइल गाड़ी का आगमन हुआ, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मोबाइल गाड़ी में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे एटीएम, एलईडी और साउंड सिस्टम थे। शिविर में एफएलसी समन्वयक राजेंद्र ठाकुर के साथ प्रबंधक किरण कुमार, जिला कार्यालय से विशेष तौर आए विशेषज्ञ दिनेश कुमार ने मुख्य रूप से सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर लाई गई मोबाइल गाड़ी का उद्देश्य समझाया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक किरण कुमार ने बताया कि बैंक आपके घर द्वार अर्थात हमें नकदी रहित होना चाहिए, इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लोगों को साक्षर करने में लगी हुई है। शिविर में इलाके की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ा। उन्होंने कहा कि बैंक से संबधित शिकायतों के निपटारे के लिए बैंकिंग लोकपाल में अपनी शिकायतें कैसे दर्ज करें, इसकी भी जानकारी दी गई। लोगों को एलईडी के जरिये बैंक की सुविधा एवं अधिकारों के बारे में भी बताया गया। एटीएम मशीन से प्रायोगिक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, नकदी रहित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, फसल बीमा योजना, एटीएम प्रयोग और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा ग्राम पंचायत बरमाणा की प्रधान मंजू मिन्हास, स्वयं सहायता समूह व संयुक्त देयता समूह के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed