विरोध प्रदर्शन के लिए लगाई पकौड़ों की रेहड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने युवाओं को रेहड़ी लगाने का सुझाव दिया था पर अखिल भारतीय नौजवान सभा ने कड़ा संज्ञान लिया। सभा के सदस्यों ने बिलासपुर में पकौड़ों की रेहड़ी लगा का प्रदर्शन किया। सभा ने इस प्रदर्शन को प्रधानमंत्री पकौड़ा योजना का नाम दिया। सभा के सदस्यों ने चंपा पार्क में पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सभा सदस्यों का कहना था भाजपा ने केंद्र में सत्ता में आने से पहले वायदा किया था कि देश के दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देंगे। लेकिन सरकार रोजगार के अवसर तो मुहैया नहीं करवा पाई। लेकिन अब प्रधानमंत्री नाकामी छिपाने के लिए युवाओं को रेहड़ी लगाने की सलाह दे रहे है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में आने के बाद से ही युवाओं को गुमराह कर रही है। बजट भाषण में जहां 70 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की गई। लेकिन वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार तमाम केंद्रीय विभागों से पांच लाख रिक्त पदों को समाप्त कर रही है। जो युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल है।
वहीं बजट में भी शिक्षा के बजट में कटौती की गई है। महिलाओं के बारे में कुछ नहीं किया गया। तमाम मेहनतकश तबकों के साथ इस बजट में धोखा किया गया है। इस मौके पर हिमाचल नौजवान सभा के संयोजक सुशील शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, शहारी इकाई के अध्यक्ष शशी बंसल, महा सचिव रमेश ठाकुर, यशपाल, एआईएसएफ के दीपक, रवि, सौरभ के अलावा माकपा के राज्य परिषद सदस्य प्रवेश चंदेल भी इस मौके पर मौजूद रहे।