{"_id":"5d24c9b58ebc3e6d0630201d","slug":"156269199418-bilaspur-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी पूरे विश्व में सबसे बड़ा छात्र संगठन: गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी पूरे विश्व में सबसे बड़ा छात्र संगठन: गर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं इकाई द्वारा 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष तरुण पराशर ने की। जबकि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संतोष गर्ग व विशेष अतिथि के तौर पर परिवेश शर्मा ने शिरकत की।
मुख्य वक्ता संतोष गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद सन 1949 से लगातार छात्रहित में कार्य कर रही है। समय-समय पर विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रों के विभिन्न मुद्दों को उठाया जाता रहा है। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी निरंतर आवाज उठाती रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज पूरे विश्व में सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है।
विद्यार्थी परिषद के विभिन्न आयाम इस समय समाज में कार्य कर रहे हैं और समाज की प्रगति में अपना निरंतर योगदान दे रहे हैं। विशेष अतिथि परिवेश शर्मा ने कहा कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। विद्यार्थी परिषद संपूर्ण वर्ष भर परिसरों में कार्य करने वाला एकमात्र छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ-साथ छात्र हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने वाला संगठन है। स्थापना दिवस के अवसर पर घुमारवीं इकाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ महासचिव अजय शर्मा,जिला संगठन मंत्री तिलक ठाकुर, इकाई अध्यक्ष तरुण, महामंत्री रोहित शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक कपिल, उज्ज्वल, दीपक, अनूप, अभिनव, अंकित सहित काफी संख्या में विद्यार्थी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।