{"_id":"5d24c99c8ebc3e6cc17ca378","slug":"1562691968104-5-bilaspur-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर अस्पताल में 4.5 किलो के बच्चे ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर अस्पताल में 4.5 किलो के बच्चे ने लिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में एक 4.5 किलो के बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के जन्म के बाद जिला अस्पताल में पूरा स्टाफ हैरत में आ गया। हालांकि कहा जाता है कि एक स्वस्थ बच्चे का भार 2.5 किलो से लेकर 3 किलो तक होता है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद जहां परिजनों में खुशी की लहर है। जबकि अस्पताल में बच्चे के जन्म के बाद स्टाफ में भी खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ममता पत्नी सुरेंद्र ठाकुर गांव बरमाणा की रहने वाली है। मंजू को परिजनों ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती करवाया था। महिला का प्रसव मंगलवार दोपहर बाद हुआ जिसमें महिला ने 4.5 किलो के बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर स्टाफ नर्स मंजू शर्मा, कोमल और मिड वाइफ सीमा कुमारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स मंजू शर्मा और कोमल ने बताया कि महिला जो अस्पताल में भर्ती है उसने 4.5 किलो के बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि महिला ने 3.52 बजे बच्चे को जन्म दिया है। बताया की जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। इधर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि 2.5 किलो से अधिक भार का बच्चा स्वस्थ होता है लेकिन 4.5 किलो का बच्चा ओवर वेट है।
विज्ञापन