{"_id":"5d24c8c88ebc3e6ce3782437","slug":"156269175718-bilaspur-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांधा स्थित पेयजल टैंक में मिले मृत जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांधा स्थित पेयजल टैंक में मिले मृत जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। जिले की धौणकोठी पंचायत के तहत आने वाले गांव पांधा में स्थित पेयजल टैंक में मृत मिले जानवरों की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। आलम यह है कि लोगों को अपने-अपने स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। टूटी-फूटी अवस्था में पहुंच चुके इस पेयजल टैंक में नेवले, गोह और अन्य जीव जंतु मृत मिले हैं। ग्राम पंचायत धौण कोठी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने पांधा स्थित इस पेयजल टैंक का मुआयना किया तथा मामले की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि इसी टैंक से धौणकोठी पंचायत के गांव कोठी, रोपा, जमथल, नैहर, हरनोड़ा, धौण, कुणनू, पंजगाईं आदि के हजारों लोग पानी पीते हैं। बरसात के मौसम में दूषित पानी पीने से जलजनित रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है लेकिन दूषित पानी की सप्लाई और सेवन से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की माने तो तीन साल पहले यह टैंक पूरी तरह से जर्जर हो गया है, यही नहीं इस टैंक से पानी का रिसाव होना आम बात है। इस बारे में पंचायत प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण लोगों की जिंदगी से किया जा रहा खिलवाड़ असहनीय है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
विज्ञापन