{"_id":"5d237dce8ebc3e6cb713b909","slug":"156260702714-bilaspur-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेढ़ा और समलेटू गांव में पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेढ़ा और समलेटू गांव में पेयजल संकट, लोग परेशान
विज्ञापन
पानी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत दाड़ी बाड़ी के ठेढ़ा और समलेटू गांव में तीन दर्जन परिवार पानी की समस्या से परेशानी झेल रहे हैं। हालत ऐसी है कि गांव के लोगों को चार दिन बाद पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन उसमें भी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इसके चलते लोगों को पानी का जुगाड़ इधर-उधर से करना पड़ता है। ऐसे में लोगों का ज्यादातर समय पानी के जुगाड़ के लिए ही बीत जाता है।
स्थानीय लोगों प्यारे लाल, संजू राम, मदन लाल, दिला राम, कर्म चंद, राजेंद्र सिंह, नानक चंद, रामकृष्ण, बीजू राम, सुंदर राम, देवी सरन, कृष्ण दयाल, सीता राम, रामानंद, सीता राम, प्रेमु राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में चार दिनों बाद पानी की सप्लाई दी जाती है। उससे लोगों का पानी बहुत ही कम मात्रा में दिया जा रहा है जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आईपीएच विभाग से पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
उधर आईपीएच विभाग डिविजन झंडूता के सहायक अभियंता सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार इन गांवों के लोगों की पानी संबंधित समस्या विभाग के पास नहीं आई है लेकिन विभाग गांव के लोगों की पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने का पूरा प्रयास करेगा। विभाग लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए हर समय प्रयासरत रहता है।