फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने की घटना पर जताया रोष

फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने की घटना पर जताया रोष

Mon, 08 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट को थप्पड़ मारने की घटना पर जताया रोष

विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ जिला बिलासपुर इकाई ने अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक फार्मासिस्ट को तीमारदार द्वारा थप्पड़ मारने की घटना तथा चिकित्सकीय स्टाफ को गंदी गालियां देने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की है। इसी आशय को लेकर हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ की बैठक अध्यक्ष राकेश चंदेल की अध्यक्षता में हुई।
प्रेस को जारी बयान में राकेश चंदेल ने बताया कि 6 व 7 जुलाई की रात्रि करीब साढ़े दस बजे एक महिला मरीज के साथ आए तीमारदार द्वारा फार्मासिस्ट सुरेंद्र नड्डा पर हमला व मारपीट करने की घटना की संघ कड़ी निंदा एवं भर्त्सना करता है। इसी आशय को लेकर संघ ने सोमवार को डीसी बिलासपुर, एसएसपी बिलासपुर, सीएमओ और एमएस को ज्ञापन प्रेषित कर न्याय की मांग की है। राकेश चंदेल ने कहा कि असुरक्षा के माहौल में काम करना मुश्किल होता है। पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम होना जरूरी है।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत ठाकुर, उपप्रधान प्रोमिला धर्माणी, रविंद्र सोनी, महासचिव सुरेश ठाकुर, मुख्य सलाहकार संतोष व अन्य फार्मासिस्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed