फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसओएस परीक्षा में उतीर्ण बच्चों को नहीं मिल रहा दाखिला

एसओएस परीक्षा में उतीर्ण बच्चों को नहीं मिल रहा दाखिला

Mon, 08 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
एसओएस परीक्षा में उतीर्ण बच्चों को नहीं मिल रहा दाखिला

विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा एसओएस का परीक्षा परिणाम घोषित तो कर दिया, लेकिन एसओएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने की वजह से बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार एसओएस की परीक्षा पहले सितंबर महीने में आयोजित की जाती थी लेकिन शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा को जून महीने में ही आयोजित करने का निर्णय लिया था तथा पांच जुलाई को इस परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है, लेकिन इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बच्चों को स्कूलों के चक्कर काटने में समय बर्बाद करना पड़ रहा है। जो छात्र दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हुआ है वह ग्यारहवीं में दाखिला लेना चाहेगा, ताकि उसका एक साल बर्बाद न हो लेकिन संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य ऐसे बच्चों को दाखिला देने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब बच्चों को घर बैठने के सिवाय कोई चारा नजर नहीं आ रहा है। अभिभावकों में राजेश कुमार, प्रेम लाल, संजीव कुमार, सुलोचना देवी, अशोक कुमार, प्रोमिला देवी, मंजू बाला सहित अन्यों ने प्रदेश सरकार तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि इस प्रकार के एसओएस पास परीक्षार्थियों को विशेष आदेश के अनुसार स्कूलों में दाखिला दिलवाने का प्रावधान विशेष नीति के अनुसार किया जाए ताकि इन बच्चों का भविष्य दांव पर न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से की हैै बात: उपनिदेशक
उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर का कहना है कि सभी स्कूलों में इस समय दाखिले बंद हैं जिसके चलते बच्चों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है। जैसे आदेश होंगे उस हिसाब से स्कूलों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed