{"_id":"5d1111588ebc3e73db1cdf77","slug":"156139962217-bilaspur-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम के वार्ड नंबर तीन में पानी के लिए मचा है हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम के वार्ड नंबर तीन में पानी के लिए मचा है हाहाकार
विज्ञापन
पानी के लिए परेशान लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बम(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत हटवाड़ के वार्ड नंबर तीन गांव हाड में लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। लोग पानी की समस्या से दो महीने से परेशान है। हालत ऐसी है कि लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है लेकिन वह भी मात्र दो बर्तन। ऐसे में लोगों को आसपास के क्षेत्रों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
गांव के लोगों में रविंद्र कुमार, मीरा देवी, रीता देवी, सोमा देवी, कांडा देवी, गीता देवी, फूला देवी, कश्मीरी देवी, रसना कुमारी, सरोज कुमारी, विमला देवी, नीमा देवी, उपप्रधान राजकुमार का कहना है की पानी हर तीसरे दिन आता है पर थोड़ा ही मिलता है जिससे लोगों का गुजारा नहीं हो रहा। इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन इसके बाद भी लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उक्त लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू करने की मांग की है। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
इधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन सतीश अरविंद शर्मा ने बताया कि अगर क्षेत्र में इस प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना विभाग का कार्य है।