{"_id":"5ab3e9394f1c1bea3f8b464f","slug":"151521740089-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से भाखड़ा विस्थापितों को बड़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से भाखड़ा विस्थापितों को बड़ी उम्मीद
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बिलासपुर दौरे के दौरान बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है। प्रदेश हाईकोर्ट ने शहर से 345 अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दे रखे हैं। इसके बाद प्रशासन ने अवैध कब्जों को चिह्नित कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन, विस्थापितों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से शिमला में मिला था। मुख्यमंत्री ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था।
अब 23 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंच रहे हैं। इससे जिला के लोगों में आस बंधी है कि मुख्यमंत्री विस्थापितों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इससे उजड़ने की कगार पर पहुंच चुके 345 परिवारों के अलावा अन्य को राहत मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोई ने 345 अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं। पिछली सुनवाई के दौरान प्रशासन ने स्टेट्स रिपोर्ट में कहा है कि कई कब्जों को चिह्नित कर दिया है। वहीं, अगले सप्ताह इस मामले को लेकर फिर से हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। अभी तक प्रदेश सरकार विस्थापितों की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा पाई है। अब विस्थापितों को केवल प्रदेश सरकार से ही किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला में मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों को उम्मीद है कि वह पर्यटन क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे।