फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तीन सदस्यों की डॉक्टरों की टीम पहुंची हरनोड़ा

तीन सदस्यों की डॉक्टरों की टीम पहुंची हरनोड़ा

Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीन सदस्यों की डॉक्टरों की टीम पहुंची हरनोड़ा
doctor shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
हरनोड़ा में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के मामले में सीएमओ बिलासपुर की ओर से गठित तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम हरनोड़ा में अक्षम नौनिहालों से मिली। यह टीम डॉक्टर परमिंद्र की अध्यक्षता में काम करेगी और पता लगाएगी कि एक ही गांव में इतने बच्चों का दीमागी स्तर पर अक्षम होने का कारण क्या है। वहीं, सीएमओ बिलासपुर का भी कहना है कि तीन डॉक्टरों की यह टीम गांव में घर-घर जाकर सर्वे करेगी और उसके बाद जो उपयुक्त जांच होगी या किसी और विभाग से कोई सहायता लेने की आवश्यकता होगी तो वो भी किया जाएगा ताकि बच्चों के अक्षम होने का कारणों का पता चल सके। गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा में एक साथ 11 बच्चों का मानसिक स्तर कम पाया गया था। सबसेे बड़ी बात तो यह थी कि ये बच्चे एक ही गांव से संबंध रखते हैं। पूरा गांव करीब 30 घरों का है। ऐसे में हर तीसरे घर के बच्चे का मानसिक रूप से कमजोर होना किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस मामले को लेेकर अमर उजाला ने दिनांक 20 फरवरी को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बिलासपुर सीएमओ को आदेश देकर टीम गठित कर संबंधित गांव का दौरा करने को कहा था। इसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया था। शिक्षा मंत्री विपिन परमार और बिलासपुर के उपायुक्त ने भी मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगर सीएमसो बिलासपुर को इस मामले में सरकार से किसी खास सहयोग या खर्चे की सहायता चाहिए होगी तो सरकार की ओर से हर सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
स्कूल प्रधानाचार्या कुसुम कपूर में बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची थी। टीम अक्षम बच्चों से मिली और बच्चों के माता-पिता का नाम पता भी दर्ज किया, जिससे वे उनसे मिलकर आगे की जांच पूरी कर सकें।
विज्ञापन

इसके बारे में सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी का कहना है कि टीम ने बच्चों का स्कूल जाकर नाम पता प्राप्त किया है। अब टीम घर-घर जाकर इस बात का पता लगाएगी कि बीमारी के पीछे क्या कारण हैं। जल्द ही डोर-टू-डोर सर्वे भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed