{"_id":"59e7a5df4f1c1bc1678b6666","slug":"151508353503-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव को लेकर सीमाओं पर नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव को लेकर सीमाओं पर नाकाबंदी
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
चुनावों को लेकर बिलासपुर में वाहनों की चैकिंग करते पुलिस व चुनाव के लिए गठित टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
प्रदेश में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग और पुलिस ने जिला की सीमाओं पर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। इस दौरान हर वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही है। चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने फ्लैक्स के माध्यम से भी चेकिंग के दौरान होने वाली असुविधा पर खेद जाहिर किया है। बुधवार को भी बिलासपुर शहर के पास पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की चेकिंग की। चुनावों के दौरान भारी मात्रा में पैसों को लेकर लेनदेन किया जाता है। इसको देखते हुए बड़ी धनराशि पर भी पुलिस और आयोग की नजर रहेगी। इस सबको रोकने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान चलाया जाता है। चुनाव आयोग की उड़न दस्ते के अलावा पुलिस के भी कुछ जवान टीम में शामिल है। इसके साथ ही टीम के साथ वीडियोग्राफर भी है, जो चेकिंग अभियान के दौरान रिकॉर्डिंग कर रहा है। ताकि किसी भी समय आपत्ति जाहिर होने पर वीडियो को देखा जा सके। बिलासपुर जिला वैसे भी पंजाब राज्य की सीमा के साथ लगता है। ऐसे में यहां पर ज्यादा मुस्तैदी दिखाने की जरूरत रहती है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी यहीं से होकर कुल्लू, मनाली और रोहतांग के लिए जाते हैं। इससे पैसों और अन्य वस्तुओं का हिमाचल में आने का खतरा रहता है। इसके अलावा चुनावों के दौरान नेताओं के पैसों से वोट न खरीदे जाएं, इसके लिए भी पुलिस और आयोग मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए वाहनों की तलाशी की जा रही है। इसके अलावा चुनावों के दौरान पैसों के लेनदेन पर भी चुनाव आयोग की नजर है।