फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15000 devotees gave new head to the fifth of Shravan Ashtami fair

श्रावण अष्टमी के पांचवे मेले पर 15000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में नवाया शीश

Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
15000 devotees gave new head to the fifth of Shravan Ashtami fair
मां नयना देवी जी के दरबार में माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में दस दिन तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेलों के पांचवेें दिन शुक्रवार को 15000 श्रद्धालुओं ने मां नयना के दरबार में पहुंचकर माथा टेका। वहीं, कोरोना नियमों की पालना के चलते कोलांवाला टोबा से मंदिर के लिए श्रद्धालुओं को 50-50 के जत्थे में रवाना किया गया। चौथे मेले के दौरान मंदिर में 8.30 लाख नकदी, 14 ग्राम सोना, 2.575 किलो चांदी का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्री नयना देवी में दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मेलों के दौरान कोरोना पर श्रद्धा भारी पड़ रही है। आए दिन 20 से 25 हजार श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से मां के दरबार में हाजिरी भरने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मंदिर में सैनिटाइजेशन से लेकर शारीरिक दूरी की पालन करवाने की भरपूर कोशिश कर रहा है। मंदिर परिसर को दिन में दो बार सैनिटाइज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने कहा कि मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान बेहतर कार्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने से लेकर उनके बाहर जाने तक की पूरी व्यवस्था पर जवानों की नजर है। कहा कि कोविड नियमों के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं। बताया कि चौथे दिन मंदिर राजस्व को 8.30 लाख नकदी, 14 ग्राम सोना, 2.575 किलो चांदी का चढ़ावा चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed