फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बारिश में गिरे पेड़ और जलभराव से लोग हुए परेशान

बारिश में गिरे पेड़ और जलभराव से लोग हुए परेशान

Mon, 30 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरे पेड़ और जलभराव से लोग हुए परेशान
बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/भोट। कई दिनों से हो रही बारिश रविवार को रुकी तो कई जगह जल भराव पैदा हो गया। नगर के मोहल्ला शीरीमियां स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल के मैदान, केमरी क्षेत्र के रहसेना साधन सहकारी समिति परिसर आदि स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को बेहद परेशानी हुई। बाद में लोगों ने पानी को निकाला। ग्राम नगरियाकलां के मोहल्ला आनंदनगर में जल निकासी न होने के कारण गलियों व नालियों में जलभराव हो गया। लोगों ने ग्राम प्रधान से जल की निकासी कराने की मांग की। मगर निकासी नहीं हो सकी। बाद में लेागों ने निजी साधनों से पानी को निकाला। नगर में दायीं भाखड़ा नहर किनारे शिव मंदिर के पीछे खड़ा पाखड़ का पेड़ बारिश में नहर में गिर गया, जिसके कारण नहर किनारे के कुछ दुकानदारों का नुकसान भी हो गया। वहीं, नदियों में भी जलस्तर बढना शुरु हो गया है। एसडीएम ने सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed