फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को हराकर मारी बाजी

कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को हराकर मारी बाजी

Sun, 15 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को हराकर मारी बाजी
कबड्डी में हरियाणा ने पंजाब को हराकर मारी बाजी
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व के मौके पर हुई कुश्ती, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी में हरियाणा क्लब की टीम ने पंजाब की टीम को आठ अंकों से हरा दिया। जबकि, कुश्ती में आठ टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ।
माठखेडा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शनिवार को बैसाखी पर्व के मौके पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई। कबड्डी का फाइनल मुकाबला पंजाब व हरियाणा की टीम के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा ने पंजाब को आठ अंकों से पराजित कर दिया। जबकि, इससे पूर्व हुई ओपन कबड्डी में नजीमाबाद ने कजरी को हराया और बाद में मीरीपीरी ने नजीमाबाद को हरा दिया। 65 किलो की कबड्डी में मीरीपीरी ने कजरी को हरा दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में मेरठ के भूरा ने लोनी के रियाजू को हराया। दिल्ली के विपिन ने हरियाणा के अनुज को हराया। कपूरथला पंजाब के दिलीप सिंह ने बनबसा के हरपाल सिंह को हराया। बनारस के प्रमोद ने आगरा के राहुल को हरा दिया। लखनऊ के चुन्ना लाल ने उन्नाव के होरी लाल को हराया। आगरा के महेश ने लखनऊ के राजेश को पराजित कर दिया। रामपुर के जोगा सिंह ने पूरनपुर के खेमकरन को हरा दिया। जबकि, महिलाओं की कुश्ती में मेरठ की अंशु ने हरियाणा की निधि को पराजित कर दिया। गतखा पार्टी में स्वालेपुर की टीम अब्बल रही। अमृतसर के सौरभ ने दो मोटर साइकिलों को रोककर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। लवली व सहाब सिंह ने दांतों से जंजीर रोककर बजन उठाने का करतब दिया। जालंधर के सुच्चा सिंह ने दांतों से दो साइकिलों को उठाया। रैफरी जसमेल सिंह, बलविंद्र सिंह ने कमेंट्री मिंटू व बलवीर सिंह चौहान ने तथा स्कोरर तीरथ सिंह, हरजिंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, संतोख सिंह अर्जुन सिंह गिल ने की।
विज्ञापन

कमेटी ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरकीरत सिंह औलख, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, गुरुद्वारा प्रधान भगत सिंह, हरजिंद्र सिंह, संतोख सिंह खैरा, लक्खा सिंह, रमन सिंह रंधावा, हरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह चौहान, तारासिंह, कुलदीप सिंह ङ्क्षसह चीमा, कुलदीप सिंह पुरी, अर्जुन सिंह गिल, अमृतपाल सिंह हैप्पी, सुल्तान सिंह, हरजीत सिंह, डा गुरशरण सिंह, सेवा सिंह चीमा, मान सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूरत सिंह, जगजीत सिंह गिल, जसविंद्र सिंह सरां, निशान सिंह, परमिंद्र सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed