फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वार्ड नंबर दस में आज भी खुले में फैंका जा रहा है कूड़ा

वार्ड नंबर दस में आज भी खुले में फैंका जा रहा है कूड़ा

Mon, 05 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर दस में आज भी खुले में फैंका जा रहा है कूड़ा
नालियां बंद, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस में आज भी खुले में फेंका जा रहा कूड़ा
शौचालय खस्ताहाल, मंदिर प्रांगण में नहीं हो पा रही सफाई
नीटू सिंह
बिलासपुर।
शहर के वार्ड नंबर दस में लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है। हालत यह है कि वार्ड का कूड़ा-कचरा आज भी खुले में डाला जा रहा है। वार्ड की नालियां बंद पड़ी हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें बंद पड़ी हैं। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय तो बनाया गया है लेकिन जब से बना हुआ है तब से बंद पड़ा है। समस्या को लेकर लोग कई बार नगर परिषद के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
वार्ड में बाबा नाहर सिंह का मंदिर है, जहां कई जिलों के श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, इस मंदिर के आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जो समय पर साफ नहीं किए जाते। वार्ड में हर दिन कूड़े की गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए आती है, लेकिन लोग रात को चोरी से कूड़े को खुले में ही फेंक देते हैं। वार्ड में सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। स्ट्रीट लाइटें भी रात को बंद रहती हैं, जिस कारण यहां पर रात को लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके बारे में वो कई बार नगर परिषद दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नहीं आते सफाई कर्मचारी
सरिता शर्मा का कहना है कि वार्ड में सड़कों पर कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। अगर हफ्ते में एक बार यहां पर सफाई कर्मचारी आएगा तो इससे वार्ड की सड़कें साफ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को अंधेरे में फेंक देते हैं कूड़ा
रमेश कुमार का कहना है कि रात को लोग कूड़े को खुले में फेंक जाते हैं। जबकि हर दिन यहां पर नगर परिषद की गाड़ी कूड़ा लेने के लिए आती है। इससे यहां पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर महीने के वे 50 रुपये लेते हैं तो यह कोई बड़ी रकम तो नहीं है।
बैटरी चोरी, सोलर लाइट बंद
इमरान अख्तर का कहना है कि पगडंडी में सोलर लाइट लगाई गई थी, जिसकी बैटरी चोरी हो गई है। इससे यहां पर रात को चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
सड़कों पर बहता रहता है पानी
पूर्व पार्षद निर्मला राणा का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं की जाती है जिस कारण बारिश के दौरान सारा पानी सड़कों पर बहता है। वार्ड में सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आता है।
रात को बंद रहती हैं स्ट्रीट लाइटें
गीता देवी का कहना है कि वार्ड में स्ट्रीट लाइटें रात को बंद रहती है, जिससे रात को महिलाओं और बच्चों को चलने में परेशानी होती है। वार्ड में बंदरों ने भी लोगों को परेशान करके रखा हुआ है।
मंदिर के बाहर गंदगी के लगे ढेर
सोहन लाल शर्मा का कहना है बाबा नाहर सिंह मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। लेकिन मंदिर के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें साफ नहीं किया जाता है और शौचालय भी बंद पड़ा हुआ है।

सभी लोग दें सफाई में योगदान : पिल्लेई
वार्ड पार्षद मनोज पिल्लेई का कहना है हम पूरी तरह से वार्ड को साफ-सुथरा रखने की कोशिश कर रहे हैं। हर दिन वार्ड में कूड़े की गाड़ी कूड़ा ले जाने के लिए आती है। अगर इसके बावजूद लोग कूड़े को खुले में फेंक रहे हैं। उनसे अपील करते हैं कि कूड़े को खुले में नहीं फेंकें। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग बिजली बोर्ड से की गई है। कच्ची तारों को दो दिन में बंदर तोड़ देते हैं। वार्ड में सफाई कर्मचारी सफाई के लिए रखा गया है। अगर वह नहीं आ रहा है तो उसको सूचित किया जाएगा। अगर वार्ड के सभी लोग सफाई में हमारा साथ देंगे तभी वार्ड साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed