{"_id":"6752e329df7287227b00fc6b","slug":"1360-grams-chitta-recovered-from-youth-traveling-in-punjab-roadways-bus-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-127850-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से 13.60 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से 13.60 ग्राम चिट्टा बरामद
Fri, 06 Dec 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला
- बरमाणा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 13.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी भी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। वह बस में सवार होकर मनाली की ओर जा रहा था।
बरमाणा पुलिस ने शुक्रवार को पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लगट नामक स्थान पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच मनाली की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस को रोका गया। बस में यात्रियों के सामान की जांच करते हुए एक युवक किसी वस्तु को छुपाने की कोशिश करने लगा। शक पर उसकी और सामान की तलाशी ली गई तो 13.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल मशी निवासी गांव लोहारा गुरबचन जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।