{"_id":"5b5b53ed4f1c1bc57a8b6c70","slug":"131532711917-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में बारिश से कई स्थानों पर गिरे डंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में बारिश से कई स्थानों पर गिरे डंगे
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सड़कों पर गिरे पेड़, कई जगह डंगे गिरने से खतरा
पेड़ों की चपेट में आने से बिजली के तार टूटे, बत्ती गुल
सड़कों पर आया बारिश पूरा पानी, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर डंगे गिर गए हैं, जिससे कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है, जबकि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं, जबकि शहर में नालियां बंद होने के कारण के बारिश का पानी सड़कों पर आ गया। इस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण रावमापा चांदपुर का खेल मैदान और भवन के साथ लगती जमीन धंस गई। इस कारण वहां नाला बन गया। इस जमीन के साथ भवन और शौचालय नजदीक हैं। वहीं भवन के साथ एक बड़ा शहतूत के पेड़ का गिरने का खतरा बना हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला देवी और ग्राम पंचायत प्रधान चांदपुर मौके पर आकर इसका निरीक्षण किया और प्रशासन से मांग की कि किसी अप्रिय घटना घटने से पहले सुरक्षा दीवार को लगाई जाए। वहीं, शहतूत के पेड़ को काटने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके अलावा बिलासपुर शहर के पास लगते डंगर अस्पताल के पास भी ल्हासे गिरे हैं। वहीं पेड़ गिरने से बिजली के तार भी जमीन पर गिर गए हैं। इसके अलावा रौड़ा सेक्टर में भी डंगा धंस गया है। वहीं बिलासपुर शहर में नालियों का उचित साफ सफाई न होने के कारण पूरा का पूरा पानी सड़कों पर आ रहा है। कॉलेज चौक के पास सब से अधिक परेशानियां लोगों को पेश आई। जहां पानी सड़कों पर आने से लोगों को पैदल चलने भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में भी पानी जमा होने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।