फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   125 crates of illicit beer recovered in Malyavar, investigation underway

Bilaspur News: मल्यावर में 125 पेटी अवैध बीयर बरामद, जांच जारी

Thu, 19 Mar 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
125 crates of illicit beer recovered in Malyavar, investigation underway
कुल्लू का युवक हिरासत में, घुमारवीं थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत मल्यावर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 पेटी बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन से जुड़े मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मल्यावर लिंक रोड के पास एक संदिग्ध पिकअप को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में बीयर की पेटियां बरामद हुईं। गाड़ी में कुल 125 पेटियां बीयर की पाई गईं। उक्त बीयर बिना वैध अनुमति के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा रही थी, जो कि आबकारी नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक सत्यप्रकाश (26) निवासी कुल्लू को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना घुमारवीं में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बरामद वाहन को भी कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed